Site icon Samagra Bharat News website

लोकसभा – विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी ने दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और घनश्याम लोधी को घोषित किया अपना उम्मीदवार

समग्र समाचार सेवा
लनखऊ, 4 जून। लोकसभा विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी ने दिनेश लाल यादव निरहुआ और घनश्याम लोधी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा एवं विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है.

बीजेपी ने आजम खान के इस्तीफे से खाली हुई रामपुर लोकसभा सीट से घनश्याम लोधी को उम्मीदवार घोषित किया है. जबकि, आजमगढ़ से दिनेशलाल यादव निरहुआ को उम्मीदवार घोषित कर दिया है.

उत्तर प्रदेश से घनश्याम लोधी और दिनेश लाल यादव निरहुआ , त्रिपुरा से सीएम माणिक साहा, दिल्ली से राजेश भाटिया और गंगोत्री कुजूर झारखंड से चुनाव लड़ेंगे.

Exit mobile version