Site icon Samagra Bharat News website

कश्मीर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनैतिक रोटियाँ सेंक रहे हैं केजरीवाल: अनुराग ठाकुर

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6 जून। अरविंद केजरीवाल को हर विषय पर सिर्फ़ राजनीति करनी है । इन्हें विषयों की समझ नहीं है, देश की समझ नहीं है गम्भीर से गम्भीर विषय भी इनके लिए राजनीति करने का अवसर है। ऐसे समय में जब पूरा देश भारत के अभिन्न अंग जम्मू कश्मीर के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है आतंकी घटनाओं की एक स्वर में निंदा कर रहा है केजरीवाल के मुँह से आतंकियों, अलगाववादियों के लिए भर्त्सना के एक शब्द नहीं फूट रहे। जो सेना के शौर्य पर सवाल खड़ा करते हों, सत्ता के लिए खलिस्तनियों देश विरोधी ताक़तों से हाथ मिला लेते हों वो भला आतंकियों की निंदा किस मुँह से करेंगे। भाजपा ने जम्मू कश्मीर के लिए जितना इन आठ सालों में किया उतना देश की कोई भी सरकार आज तक नहीं कर पाई। जम्मू कश्मीर के लिए नासूर बने अनुच्छेद 370 व 35 ए को सदा सदा के लिए हटाकर आतंकवाद से पीड़ित लोगों के लिए विकास ,समानता के द्वार खोल व राज्य की प्रगति सुनिश्चित मोदी सरकार दृढ़ इच्छाशक्ति ने की।जम्मू कश्मीर से घाटी से टॉप आतंकी कमांडरों का सफ़ाया हमारी सेना ने मोदी जी के नेतृत्व में हुआ। अभूतपूर्व विकास और पुर्नवास के काम इस सरकार में हुए। हाल की कुछ घटनायें ज़रूर दुर्भाग्यपूर्ण हैं मगर जम्मू-कश्मीर मोदी सरकार की प्राथमिकताओं में है। घाटी के दोषी बक्शे नहीं जाएँगे…जैसे पहले वालों का हुआ है इनका भी समुचित इलाज किया जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने कश्मीरी पंडितों के लिए दिल्ली में किया ही क्या है। अरविंद केजरीवाल सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाते हैं।कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को मानते ही नहीं है वो खालिस्तीनी समर्थकों का समर्थन लेकर पंजाब में सरकार बनाने का प्रयास करते हैं दिल्ली और पंजाब में भ्रष्ट मंत्रियों को संरक्षण देने का काम करते हैं। अरविंद केजरीवाल आप प्रश्नों का उत्तर तो दे नहीं पाते दस सवाल भारतीय जनता पार्टी ने पूछे थे आप एक का भी जवाब नहीं दे पाए । जन संघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक ने कश्मीर के हित की बात की है। चौहुमुखी विकास जम्मू कश्मीर की मोदी जी की सरकार ने पिछले आठ वर्षों में किया है आतंकियों से मुक्ति दिलाने का दिशा में मोदी सरकार ने किया है
जो हाल ही घटनाए हुई है वो निंदनीय और शर्मनाक है। भाजपा को आपके सर्टिफिकेट की ज़रूरत नहीं आप पहले अपने करप्ट मंत्री को बाहर निकालिए..हमारे दस सवालों का जवाब दीजिए ।

Exit mobile version