Site icon Samagra Bharat News website

कार्रवाई हो तो एकतरफा क्यों हो, यह चौतरफा होनी चाहिए- विष्णु शंकर जैन

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 7जून। बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को निलंबित करने और नवीन जिंदल को पार्टी से निष्कासित करने का बीजेपी का फैसला दिल्ली यूनिट के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को रास नही आ रहा है। दिल्ली बीजेपी के अंदरूनी सूत्रों ने दावा किया है कि कुछ कार्यकर्ता शिर्ष नेतृत्व के इस कार्रवाही से निराश है। पार्टी के दो पदाधिकारी पक्ष रख रहे थे और उन्हें केवल लिमिट क्रॉस किए जाने के लिए दंडित नहीं किया जाना चाहिए था।
तो वहीं दूसरी तरफ ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने चैनल में साक्षात्कार के दौरान कहा कि सड़क किनारे पार्किंग पत्थर को शिवजी बताने और शिवलिंग को फव्वारा बताने वालों के खिलाफ भी तो कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जो दूसरे देश हजरत मोहम्मद साहब की शान को लेकर आग बबूला हो रहे हैं उन्हें मुस्लिम वक्ताओं की जुबान और शैली पर भी ध्यान देना चाहिए। वो सभी उस पर क्यों नहीं बोलते।
विष्णु शंकर जैन ने कहा कि कार्रवाई हो तो एकतरफा क्यों हो, यह चौतरफा होनी चाहिए। हम कब तक अपने आराध्य देवी देवताओं का अपमान सहेंगे और क्यों?
वहीं दूसरी तरफ इसी मामले में विहिप के अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि ईश निंदा का नियम और सजा सब पर लागू होनी चाहिए। उन पर भी जो हिंदू देवी देवताओं देवताओं के खिलाफ अभद्र और भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल करते हैं।

आलोक कुमार ने कहा कि इन सब के साथ ओवैसी और अन्य मुस्लिम जिस तरह की अमर्यादित भाषा धमकी के अंदाज में बोल रहे हैं उन सभी पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी तक हम सुन रहे हैं। लेकिन अगर इसको लेकर कोई भी प्रतिक्रिया होगी तो स्थिति चिंताजनक हो सकती है. नूपुर शर्मा ने कहा है कि अदालत को तय करने दिया जाए कि उनका बयान हेट स्पीच के तहत आता है या नही।

Exit mobile version