Site icon Samagra Bharat News website

नूपुर शर्मा के समर्थन में उतरी भाजपा सांसद साध्वी, बोली- सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10जून। जहां एक तरफ बीजेपी के दो पूर्व नेताओं की तरफ से पैगंबर मोहम्मद पर दिए बयान से कारण चारो तरफ भारत और बीजेपी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है यहां तक कि यह मुद्दा अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए चिंता का कारण बना हुआ है वंही अब भाजपा सासंद साध्वी प्रज्ञा ने एक ऐसा बयान दिया है जो एक बार फिर बहुत बड़ा मुद्दा बन सकता है।

जहां एक तरफ देश की छवि को सुधरने के लिए एनएसए अजीत डोभाल ने भरोसा दिया है कि दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी जो दूसरों के लिए सबक होगा। पार्टी के कुछ नेता उनके प्रयासों को असफल करने की चेष्टा कर रहे है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने ऐसे में नूपुर शर्मा के समर्थन ने एक बयान दिया है।

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा है कि सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं ” उन्होंने कहा कि मैं शायद इस बात से बदनाम हूं कि मैं सत्य बोलती हूं, चाहे कुछ भी हो। यह भी एक सत्य है कि वहां (ज्ञानवापी) शिव मंदिर था, है और रहेगा। उसको फव्वारा कहना हमारे हिंदू मानदंड, हमारे हिंदू देवी-देवता, सनातन के मूल पर कुठाराघात है, इसलिए हम असलियत बताएंगे। मुस्लिमों और विधर्मियों द्वारा हमारे धर्म के बारे में ग़लत टिप्पणियां की जाती हैं”।

Exit mobile version