Site icon Samagra Bharat News website

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की हालत नाजुक, काफी समय से चल रहे बीमार

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10जून। पाकिस्तान के पूर्व परवेज मुशर्रफ को लेकर शुक्रवार को बड़ी खबर आई। बताया जा रहा है कि उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें कैंसर की बीमारी थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को दुबई के अस्पताल में मुशर्रफ का निधन हो गया। परवेज की उम्र 78 साल थी और वो लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। उन्हें कैंसर था। मुशर्रफ 2001 से 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे। इसके पहले वो आर्मी चीफ भी रहे। करगिल की जंग के लिए मुशर्रफ को ही सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया जाता है। उन्होंने नवाज शरीफ का तख्तापलट किया था।

हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इससे पहले भी कई बार मुशर्रफ के निधन की खबरें आ चुकी हैं।

 

Exit mobile version