Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री मोदी ने लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर नागालैंड की छात्राओं के प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 9जून को लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर नागालैंड की छात्राओं के एक प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की। एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल के तहत प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के दौरे पर है।

छात्रों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात पर प्रसन्नता व्यक्त की। एक स्वतंत्र बातचीत में, उन्होंने कई विषयों पर चर्चा की और प्रधानमंत्री के विचार मांगे, जैसे, उत्तर-पूर्व के लिए उनका दृष्टिकोण, नगालैंड में उनके अनुभव, योग का महत्व आदि।

बातचीत के दौरान, प्रधानमंत्री ने छात्राओं से दिल्ली में विभिन्न पर्यटन स्थलों की यात्रा और खोज के उनके अनुभव के बारे में पूछताछ की। उन्होंने उन्हें दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री संग्रहालय और राष्ट्रीय युद्ध स्मारक देखने की भी सलाह दी।

प्रधानमंत्री के साथ प्रतिनिधिमंडल की बैठक राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित की गई थी।

Exit mobile version