Site icon Samagra Bharat News website

पश्चिम बंगाल: कोलकाता में बांग्लादेश हाईकमीशन के बाहर गोलीबारी, दो की मौत

समग्र समाचार सेवा
कोलकाता, 10जून। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में गोलीबारी का मामला सामने आया है. घटना बांग्लादेश हाईकमीशन के बाहर हुई है. गोलीबारी में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि एक पुलिसकर्मी ने एक महिला को गोली मारी, इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार दी. बताया जा रहा है कि फायरिंग में कुछ और लोग घायल हुए हैं.

घटना बांग्लादेश हाईकमीशन के बाहर हुई. एक पुलिस कर्मी ने यहां फायरिंग कर दी. पुलिस कर्मी की गोली से एक महिला की मौत हो गई. फायरिंग में कुछ और लोग भी घायल हुए. इसके बाद पुलिसकर्मी ने खुद भी गोली मार ली. बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी और महिला दोनों की मौत हो गई है. जिस महिला की गोली लगने से मौत हुई वह बाइक पर थी.
घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. घटना क्यों घटी, पुलिस कर्मी ने फायरिंग क्यों की, इसकी जानकारी अब तक नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Exit mobile version