Site icon Samagra Bharat News website

कोविड अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में हो रही बढोतरी, बीते 24 घंटों में 8582 नए मरीज- 4 लोगों की मौत

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12जून। देश में कोरोना के नए मामलों में एक बार फिर उछाल देखने को मिल रहा है। रविवार लगातार दूसरे दिन देश में कोविड-19 के नए मरीज 8 हजार से ज्यादा दर्ज किए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटों में 8582 नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार को इस दौरान संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4435 रही. हालांकि इस खतरनाक वायरस से मरने वालों की संख्या में कमी आई है. पिछले एक दिन में 4 लोगों ने कोरोना वायरस से जान गंवाई है.देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.10 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.66 फीसदी दर्ज की गयी.

आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 4,143 मामलों की वृद्धि दर्ज की गयी. संक्रमण की दैनिक दर 2.71 प्रतिशत दर्ज की गयी और साप्ताहिक संक्रमण दर 2.02 प्रतिशत रही.इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,26,52,743 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है.देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 195.07 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमण से जिन चार और लोगों की मौत हुई है, उनमें से केरल के तीन संक्रमित थे और एक मरीज की मौत महाराष्ट्र में हुई.

Exit mobile version