Samagra Bharat News website

ममता सरकार नें पुलिस आयुक्त और पुलिस अधीक्षक का किया तबादला

समग्र समाचार सेवा
हावड़ा, 12जून। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में भड़की हिंसा के बाद शनिवार को पुलिस आयुक्त और पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण का तबादला कर दिया।
भारतीय जनता पार्टी की निलंबित प्रवक्ता नुपूर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद के बारे में दिये गये विवादास्पद बयान का देश भर में कई जगहों पर शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन हुआ। हावड़ा जिले में यह प्रदर्शन हिंसक हो उठा, जिसके बाद राज्य सरकार ने पुलिस आयुक्त सी सुधाकर का तबादला संयुक्त आयुक्त के रूप में कोलकाता कर दिया। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक सौम्या रॉय का तबादला उपायुक्त के रूप में कोलकाता कर दिया गया है।
कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त प्रवीण कुमार त्रिपाठी को हावड़ा का पुलिस आयुक्त तथा कोलकाता पुलिस ,दक्षिण पश्चिम की डीसीपी स्वाति भंगालिया हावड़ा , ग्रामीण की पुलिस अधीक्षक नियुक्त की गई हैं।

Exit mobile version