Site icon Samagra Bharat News website

धन की प्राप्ति और शारीरिक कष्टों से मुक्ति के लिए सोमवार को करें इन मंत्रों का जाप

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 13जून। हिंदू कैलेंडर के अनुसार आज यानि 13 जून को सोमवार है और यह दिन भगवान शिव को समर्पित है. इस दिन विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ का पूजन किया जाता है. कहा जाता है कि भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करना बेहद आसान है. सोमवार के दिन व्रत-उपवास के जरिए भी भोलेनाथ को प्रसन्न किया जाता है और इससे जातकों की हर मनोकामना पूर्ण होती है.

करें इन मंत्रों का जाप
सोमवार के दिन भगवान शिव जी की पूजा के साथ ही आपको कुछ नियमों और मंत्रों का भी जाप करना चाहिए. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप धन प्राप्ति की कामना रखते हैं तो आज यानि सोमवार के दिन पूजा करते समय ‘ॐ ह्रीं नमः!‘ मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए. ऐसा कहा जाता है​ कि इस मंत्र का जाप करने से जातक को धन प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है.
वहीं यदि कोई जातक शारीरिक व मानसिक कष्टों से परेशान है तो सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते समय ‘ॐ नमः शिवायः!‘ इस मंत्र का जाप अवश्य करें. इस दिव्य मंत्र का जाप करने से जातक के सभी शा​रीरिक व मानसिक कष्ट दूर होते हैं.

Exit mobile version