Site icon Samagra Bharat News website

उत्तराखंड: आम आदमी पार्टी को एक और झटका, बीजेपी में शामिल हुए दीपक बाली

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 14जून। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को एक और झटका लगा है. हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में सीएम कैंडिडेट रहे कर्नल अजय कोठियाल के बाद पार्टी के राज्य प्रमुख दीपक बाली भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. दीपक बाली मंगलवार को देहरादून स्थित पार्टी ऑफिस में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए. एक दिन पहले ही उन्होंने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था.
दीपक बाली छात्र राजनीति में सक्रिय रह चुके हैं. वह उत्तराखंड राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं. उन्होंने विधानसभा चुनावों में आप पार्टी से काशीपुर प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था. आम आदमी पार्टी ने काशीपुर निवासी दीपक बाली को विधानसभा चुनावों में बेहतर परिणाम न आने के बाद पार्टी की कमान सौंपी गई थी, ताकि निकाय चुनाव में वह बेहतर प्रदर्शन कर सके.

मंगलवार की देर रात दीपक बाली ने पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष पद व पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. आप के केंद्रीय संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री को भेजे अपने त्यागपत्र में उन्होंने कहा था कि वह आम आदमी पार्टी के साथ असहज महसूस कर रहे हैं, इसलिए वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं. इससे पूर्व विधानसभा चुनावों में आप पार्टी के मुख्यमंत्री दावेदार रहे कर्नल अजय कोठियाल ने भी 18 मई को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था.

 

 

 

Exit mobile version