Site icon Samagra Bharat News website

नेशनल हेरॉल्ड मामला: राहुल गांधी ने ED से की पूछताछ के लिए समय आगे बढ़ाने की अपील

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 17जून। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गुरुवार ईडी ने दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया है। इस दौरान राहुल गांधी ने इस पूछताछ को आगे बढ़ाने की अपील की है। उनकी तरफ से कहा गया कि इसे सोमवार तक टाला जाए। ईडी ने अब तक इस मांग पर कोई जवाब नहीं दिया है।
बता दें कि अब तक नेशनल हेरॉल्ड मामले को लेकर राहुल गांधी से तीन दिन पूछताछ हो चुकी है। बुधवार को भी ईडी ने उनसे दस घंटे से ज्यादा की पूछताछ की थी। कहा गया था कि उन्हें शुक्रवार को दोबारा ईडी दफ्तर आना होगा।

उन्हें एक दिन का आराम दे दिया गया था. लेकिन कांग्रेस नेता अब शुक्रवार की जगहर सोमवार को पूछताछ में आना चाहते हैं। उनकी तरफ से ईडी को इस बारे में बताया गया है. उनकी अपील को माना जाएगा या खारिज किया जाएगा, ये कुछ समय में साफ हो जाएगा।
उनकी तरफ से इस मामले में ईडी को कोई कारण नहीं बताया गया है। तीन दिनों की पूछताछ की बात करें तो कांग्रेस नेता से ईडी ने कई तरह के सवाल किए हैं। कोलकाता की उस Dotex कंपनी को लेकर भी कई सवाल दागे गए हैं। उस कंपनी को लेकर कहा जा रहा है कि उसने साल 2010 में यंग इंडिया को एक करोड़ रुपये का लोन दिया था. भाजपा का आरोप है कि उस लोन को यंग इंडिया ने कभी चुकाया नहीं।

Exit mobile version