Site icon Samagra Bharat News website

कैंसिल हुई ट्रेन तो फ्लाइट टिकट हुआ 5 गुना तक महंगा, मजबूरी का फायदा उठा रहीं कंपनियां

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19जून। केंद्र सरकार ने सोना में जवानों की भर्ती के लिए नई योजना की घोषणा की है। अग्निपथ और अग्निवीर के नाम से प्रचारित यह योजना युवाओं का रास नहीं आ रहा है। शायद तभी इसका विरोध देश के अधिकतर राज्यों में हो रहा है। बिहार में इसका कुछ ज्यादा ही विरोध हो रहा है। पिछले तीन दिनों से बिहार में चुन-चुन कर रेलगाड़ी में आग लगाई जा रही है। इस चक्कर में बिहार और पश्चिम बंगाल से दिल्ली आने वाले हवाई जहाज का किराया आसमान में पहुंच गया है। आलम यह है कि दरभंगा से दिल्ली के लिए कल का फ्लाइट टिकट 19,471 रुपये में मिल रहा है। पटना में आज का टिकट 14,327 रुपये में मिल रहा है।

अन्य शहरों से आने जाने के हवाई किराए में भी 10-20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

Exit mobile version