Site icon Samagra Bharat News website

बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला ने की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19जून। शुक्रवार को बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मिले। इस दौरान उन्होंने बुंदेलखंड से जुड़े विभिन्न विषयों और विकास कार्यों की जानकारी देते हुए चर्चा की। 20 मिनट की मुलाकात में राजा बुंदेला ने गृहमंत्री से अमित शाह को विगत चार साल में उनके द्वारा बुन्देलखण्ड में किए गए सेवा कार्यों से अवगत कराया व भविष्य में ग्रामीण विकास, बुंदेलखंड के अति पिछड़े किसानों को कृषि से संबधित योजनाओं, गरीब परिवार की महिलाओं को मदद, बुंदेलखंड के युवाओं को रोजगार व शिक्षा में मदद और अन्य कई विकासशील योजनाओं पर कार्य करने की आवश्यकता पर ध्यानाकर्षित किया। तकरीबन 20 मिनट की मुलाकात में गृहमंत्री अमित शाह ने सभी योजनाओं को ध्यान पूर्वक सुनते हुए समय रहते पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

राजा बुंदेला ने अपने सोशल मीडिया कू (Koo) के जरिए कहा कि माननीय गृहमंत्री अमित शाह से भेंट कर बुंदेलखंड से जुड़े विभिन्न विषयों, विकास कार्यों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने आगे लिखा राजनीति के चाणक्य गृहमंत्री अमित शाह ने आत्मीयता से कई विषयों पर मार्गदर्शन किया। उनके दिए गए मार्गदर्शन में बुंदेलखंड का विकास काम चलता रहेगा।

Exit mobile version