Site icon Samagra Bharat News website

असम में बाढ़ से 42 लाख से अधिक लोग हुए प्रभावित, 8 लोगों की मौत

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20जून। असम में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ के कारण असम में जनजीवन प्रभावित हो रहा है. लगातार हो रही बारिश और बाढ़ के कारण अबतक 8 लोगों की जान चली गई है. वहीं 42 लाख लोग बेघर हो चुके हैं. असम के 32 जिलों में बारिश और बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है. यहां लोगों की जान आफत में है और सड़के जलमग्न हो चुकी है. इस कारण लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा पाने में सक्षम नहीं है.
मदद को बुलाई गई सेना
असम में बाढ़ के कारण 42 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. वहीं हजारों लोगों को मजबूरन अपना घर छोड़ना पड़ा है. भारतीय सेना की ओर से लगातार राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है. सेना द्वारा जारी की गई अधिकारिक बयान के मुताबिक गंभीर रोगियों, बुजुर्ग महिलाओं और बच्चों समेत कुल 4500 फंसे लोगों को बचाया जा चुका है.
बयान में सेना ने कहा कि जवानों द्वारा लगातार राहत बचाव कार्य किया जा रहा है. सेना के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन कर हजारों लगों को राहत शिविरों में पहुंचाने और उनतक सामानों की आपूर्ति सुनिश्चित कर रहे हैं.
असम के कछार जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को लैंडस्लाइड का सामना भी करना पड़ रहा है. कछार जिले में बारिश के बाद हुए लैंडस्लाइड में दो लोगों के फंसने से मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक बोराखाई चाय बागान इलाके में शनिवार रात बारिश के कारण पहाड़ी के उपर का एक हिस्सा फिसलकर नीचे गिर गया. इस कारण मलबे में दबने से लोगों की मौत हो गई.

Exit mobile version