Site icon Samagra Bharat News website

द्रौपदी मुर्मू होंगी एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार, बीजेपी संसदीय दल की बैठक में लिया गया फैसला

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 21जून। द्रौपदी मुर्मू NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक में इसका फैसला लिया गया है। बैठक के बाद जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू के नाम का ऐलान किया। नड्डा ने कहा कि पहली बार किसी महिला आदिवासी प्रत्याशी को वरीयता दी गई है।
बता दें कि द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला राज्यपाल भी रह चुकी हैं।

दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में पीएम मोदी के अलावा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान समेत कई अन्य नेता मौजूद थे।

कौन हैं द्रापदी मुर्मू
द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को हुआ था। द्रौपदी मुर्मू आदिवासी मूल की हैं। द्रौपदी मुर्मू ने राजनीति में ग्राउंड जीरो से काम शुरू किया था. वह पहली बार 1997 में रायरंगपुर से नगर पंचायत पार्षद बनीं। इसके बाद वह 2 बार ओडिशा के रायरंगपुर से विधायक भी रह चुकी हैं। साथ ही भाजपा और बीजू जनता दल की गठबंधन सरकार में मंत्री भी रहीं। द्रौपदी मुर्मू के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। मुर्मू झारखंड की पहली महिला राज्यपाल रह चकी हैं। साल 2000 में गठन के बाद से 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाली झारखंड की पहली राज्यपाल भी हैं। वह पहली ऐसी ओडिया नेता हैं, जिन्हें राज्यपाल बनाया गया था।

 

Exit mobile version