Site icon Samagra Bharat News website

कोविड अपडेट: पिछले 24 घंटे में देश में मिले 17,336 नए कोरोना संक्रमित, 13 लोंगो की मौत

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24जून। देश में कोरोना के मामलों में उतार- चढ़ाव के बीच आज यानी 24 जून को कोरोना के 17 हजार, 336 नए संक्रमित पाए गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह कोरोना के आंकड़े अपडेट किए. पिछले 24 घंटे में देश में 17 हजार 336 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इस तरह से देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़, 33 लाख, 62 हजार, 294 पहुंच गया है. चिंता की बात यह है कि देश में 124 दिन बाद संक्रमण के दैनिक मामलों में 30 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटे में 13 मौतों के साथ इस संक्रमण के कारण मृतकों का आंकड़ा भी 5 लाख, 24 हजार, 954 तक पहुंच गया है. आज भी 88 हजार, 284 लोग कोरोना से जंग लड़ रहे हैं.
ऐसे समय में जब कोरोना के आंकड़े एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं, तब जरूरत है कि हम सब एक बार फिर से कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन करें.

Exit mobile version