Site icon Samagra Bharat News website

द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी नामांकन, पीएम मोदी समेत एनडीए गठबंधन के कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24जून। झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को एनडीए की राष्ट्रपति पद के लिए चुना गया है. द्रौपदी मुर्मू आज दोपहर 12 बजे संसद भवन में नामांकन दाखिल करेंगी. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत एनडीए गठबंधन के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पत्र में पहले प्रस्तावक बने हैं.

इस पार्टी ने समर्थन का किया ऐलान
राष्ट्रपति चुनाव के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने भी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की बात कही है. हालांकि आज वे नामांकन के दौरान दिल्ली में उपस्थित नहीं रहेंगे उनके स्थान पर उनकी पार्टी से राज्यसभा सांसद विजय साई रेड्डी और पार्टी नेता मिधुन रेड्डी मौजूद रहेंगे. यही नहीं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल ने भी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन की घोषणा की है.

कब होगा चुनाव
बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए 29 जून नामांकन की अंतिम तारीख है. देश के नए राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होना है. वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी. NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है.

Exit mobile version