Site icon Samagra Bharat News website

राष्ट्रपति चुनाव 2022: राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने भरा नामांकन, पीएम मोदी बने प्रस्तावक

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24जून। एनडीए गठबंधन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. द्रौपदी मुर्मू की ओर से 4 सेटों में नामांकन दाखिल किया गया. पहले सेट में पीएम नरेंद्र मोदी खुद उनके प्रस्ताव बने. इसके अलावा अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत भाजपा संसदीय दल के सदस्यों ने उनके नाम का अनुमोदन किया. नामांकन की प्रक्रिया के दौरान जेपी नड्डा, अमित शाह और केंद्र सरकार के कई मंत्री भी मौजूद थे.

राष्ट्रपति बनीं तो रचेंगी इतिहास द्रौपदी मुर्मू
ओडिशा के मयूरभंज जिले में जन्मीं द्रौपदी मुर्मू यदि चुनाव में जीत हासिल करती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी.

द्रौपदी के नामांकन में शामिल रहे एनडीए के दिग्गज
द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के समय यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, हिमंता बिस्वा सरमा, पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी पहुंचे थे.महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद द्रौपदी मुर्मू नामांकन के लिए गईं.

बता दें कि 1997 में भाजपा में शामिल हुईं द्रौपदी मुर्मू ओडिशा विधानसभा की सदस्य रहीं हैं और नवीन पटनायक की सरकार में मंत्री के तौर पर भी काम कर चुकी हैं. यही नहीं वह झारखंड की पहली महिला राज्यपाल भी थीं.

Exit mobile version