Site icon Samagra Bharat News website

शिवसेना और एनसीपी की बैठक जारी, ‘शिवसेना प्रमुख का पद छोड़ने को तैयार’ उद्धव ठाकरे, शिंदे ने कहा- बहुमत हमारे पास

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 25जून। महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट अभी थमा नहीं है, शुक्रवार को शिवसेना और एनसीपी की बैठक होती रही, आज भी यह दौर जारी रहेगा. सियासी रस्साकस्सी में बीजेपी की जोर आजमाइश भी गौर करने वाली है. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज सहयोगी दलों से मुलाकात की. इस कड़ी में रामदास अठावले उनके आवास पर पहुंचे थे. इसके अलावा उद्धव ठाकरे ने भी कार्यकर्ताओं संग संपर्क बढ़ाते हुए 1 बजे बैठक बुलाई थी. इस बैठक में आदित्य ठाकरे भी शामिल हुए थे.व हीं उद्धव ठाकरे को और शर्मिंदा करने के लिए एकनाथ शिंदे की तरफ से एक और दांव चला गया है. सूत्रों का दावा है कि शिंदे समर्थकों ने अपने अलग गुट का नाम तय कर लिया है. यह नाम “शिवसेना – बालासाहेब ठाकरे गुट” रखा जा सकता है. जानकारी के मुताबिक इस ग्रुप में तकरीबन 40 बागी विधायकों शामिल हैं. जल्द ही शिंदे समर्थक इस नाम को लेकर औपचारिक घोषणा भी कर सकते हैं. जानकारों के मुताबिक इस नाम के जरिए शिवसेना दो हिस्सों में बंट जाएगी, बालासाहेब गुट और दूसरा (उद्धव) गुट. शिंदे गुट मान कर चल रहा है कि इसी के जरिए ज्यादा से ज्यादा शिवसैनिक उनके गुट से इमोशनली कनेक्ट होंगे.

शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, 2 बजे पहुंचे सीएम उद्धव

महाराष्ट्र कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने बताया कि आज बैठक में हमने मौजूदा स्थिति पर चर्चा की. हमारे लोग स्थिति पर काम कर रहे हैं. MVA सरकार काम कर रही है और काम करती रहेगी. हमारी सरकार अल्पमत में नहीं है. दिल्ली से हमारी पार्टी की कानूनी टीम भी हमारी मदद कर रही है.

Exit mobile version