Site icon Samagra Bharat News website

एक महीने बाद जेल से रिहा हुयी एक्ट्रेस Ketaki Chitale रिहा, शरद पवार के खिलाफ की थी टिप्पणी!

समग्र समाचार सेवा
मुंबई , 26 जून। मराठी एक्ट्रेस केतकी चिताले एक महीने से ज्यादा समय तक जेल में रहने के बाद गुरुवार को रिहा हो गईं. ठाणे जिले की एक अदालत ने NCP प्रमुख शरद पवार के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने के मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री Ketaki Chitale को जमानत दी थी.

केतकी चिताले एक महीने से अधिक समय से जेल में थीं. जिला न्यायाधीश एचएम पटवर्धन ने 20 हजार रुपये की जमानत राशि पर उन्हें जमानत दी थी.
ठाणे पुलिस ने फेसबुक पर एक मराठी कविता शेयर करने के मामले में 14 मई 2022 को चिताले को गिरफ्तार किया था, जिसमें पवार के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक बात कही गई थी.
ठाणे की कलवा पुलिस ने इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था.

मराठी एक्ट्रेस ने हालांकि अपने सोशल माडिया पोस्ट में शरद पवार का नाम नहीं लिखा था.

पोस्ट में लिखा गया था, नरक आपका इंतजार कर रहा है और ब्राह्मणों से आप नफरत करते हैं. पोस्ट के बाद केतकी के खिलाफ मानहानि, लोगों में विद्वेष फैलाने समेत कई अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था.

Exit mobile version