Site icon Samagra Bharat News website

मां बनने वाली हैं आलिया भट्ट, सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों की बाढ़

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 27जून। बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे मशूहर जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने फैंस को एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी है. दोनों जल्द ही क्यूट से बेबी के माता-पिता बनने वाले हैं. एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने आज सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी. उन्होंने इसके साथ ही एक हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड सेशन की तस्वीर साझा की, जिसमें उनके पति व एक्टर रणबीर कपूर भी पास बैठे हैं.

तस्वीर के  साथ उन्होंने लिखा, ‘हमारा बच्चा, जल्द आ रहा है.’ मालूम हो कि भट्ट (29) और कपूर (39) की अप्रैल में शादी हुई थी. सोशल मीडिया पर यह जानकारी जैसे ही आई तो फैंस के साथ साथ सेलेब्स भी इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया देने लगे. आलिया और रणबीर के इंडस्ट्री के दोस्त जैसे करण जौहर, परिणीति चोपड़ा, रकुल प्रीत सिंह, प्रियंका चोपड़ा जोनास, टाइगर श्रॉफ और मौनी रॉय सहित कई अन्य लोगों ने कमेंट सेक्शन में जोड़े को बधाई दी.

सोशल मीडिया में आई मीम्स की बाढ़
इधर दोनों के माता-पिता बनने की जानकारी सार्वजनिक होने के बाद सोशल मीडिया में मीम्स की बाढ़ आ गई है. नेटिजन जमकर मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं.

 

Exit mobile version