Site icon Samagra Bharat News website

ईडी ने जैकलीन फर्नाडीज से की पूछताछ, ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ रिश्तों से अभिनेत्री ने किया इनकार

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27जून। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ संबंधों को लेकर सोमवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडीज से पूछताछ की. इस मामले में जैकलीन और नोरा फातेही गवाह के रूप में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पहले ही अपने बयान दर्ज करा चुकी हैं, जैकलीन सोमवार को पूछताछ के लिए ईडी के मुख्यालय पहुंची.

पिछले साल दिसंबर में इस मामले में पहला आरोपपत्र अतिरिक्त सेशन जज प्रवीण सिंह की अदालत में दायर किया था. इस साल फरवरी में ईडी ने पिंकी ईरानी के खिलाफ पूरक आरोपत्र दायर किया. पिंकी ने ही सुकेश की पहचान जैकलीन से कराई थी. आरोप है कि पिंकी ईरानी ही जैकलीन के लिए महंगे तोहफे पसंद करती थी और जब सुकेश कीमत दे देता था तो वह उन्हें जैकलीन को दे देती थी.

सुकेश ने कई मॉडल और अभिनेत्रियों पर करीब 20 करोड़ रुपए लुटाए थे. कुछ ने उससे तोहफा लेने से इनकार कर दिया था.

Exit mobile version