Site icon Samagra Bharat News website

आकाश अंबानी बने रिलायंस जियो के चेयरमैन, मुकेश अंबानी ने दिया इस्तीफा

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28जून। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो इंफोटेक लिमिटेड में मैनेजमेंट लेवल पर बड़ा फेरबदल हुआ है। मार्केट रेगुलेटरी सेबी (SEBI) को दी गई जानकारी में रिलायंस जियो ने बताया कि 27 जून 2022 को बोर्ड की मीटिंग रखी गई थी। इसमें रिलायंस जियो के बोर्ड ने आकाश अंबानी को बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त करने को मंजूरी दे दी। मुकेश अंबानी ने 27 जून से प्रभावी कंपनी के निदेशक के रूप में इस्तीफा दे दिया है।

पंकज मोहन पवार 27 जून से कंपनी के प्रबंध निदेशक का पद संभालेंगे। अगले पांच साल तक पंकज मोहन प्रबंध निदेशक के पद पर रहेंगे। रामिंदर सिंह गुजराल और के.वी. चौधरी, कंपनी के अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किए गए हैं।

Exit mobile version