Samagra Bharat News website

छत्तीसगढ़ अपडेट: राज्यपाल उइके से सीताराम अग्रवाल, सैनिक कल्याण बोर्ड के संचालक ब्रिगेडियर विवेक शर्मा, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष साय ने की मुलाकात

समग्र समाचार सेवा
रायपुर, 29जून। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज राजभवन में मंगल भवन धर्मशाला समूह के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री सीताराम अग्रवाल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्रीमती शकुंतला अग्रवाल भी उपस्थित थीं।

राज्यपाल सुश्री उइके से सैनिक कल्याण बोर्ड के संचालक ब्रिगेडियर विवेक शर्मा ने मुलाकात की

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में सैनिक कल्याण बोर्ड के संचालक ब्रिगेडियर विवेक शर्मा ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सैनिकों कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। राज्यपाल ने ब्रिगेडियर विवेक शर्मा से बोर्ड द्वारा संचालित कार्यों के प्रगति की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के इलाज हेतु दी जा रही आर्थिक सहायता राशि में रूपए 25 हजार प्रतिवर्ष से रूपए 50 हजार प्रतिवर्ष की बढ़ोत्तरी करने पर राज्यपाल का आभार जताया।

राज्यपाल सुश्री उइके से राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री साय ने मुलाकात की

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री नंद कुमार साय ने मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल से जनजातीय समाज के विभिन्न मुद्दों एवं उनकी समस्याओं पर चर्चा की।

Exit mobile version