Site icon Samagra Bharat News website

बिहार में आकाशीय बिजली से अबतक 22 लोगों की मौत

समग्र समाचार सेवा
पटना, 29जून। बिहार में मंगलवार को हुई बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग जिलों में कुल 22 लोगों की मौत हो गई. सीएम नीतीश कुमार ने घटना पर दुख जाहिर किया है. आकाशीय बिजली की घटना में मंगलवार को सबसे ज्यादा लोगों की मौत सारण जिले में गई है. यहां पांच लोगों की जान चली गई, वहीं उसके बाद भोजपुर जिले में चार लोगों की मौत हो गई. ठनका गिरने की वजह से बक्सर, नवादा, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, अररिया और बांका जिले में भी लोगों की जानें गईं हैं.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वज्रपात की चपेट में आने वाले लोगों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और कहा है कि इस आपदा की घड़ी में वे पीड़ित लोगों के परिवारों के साथ हैं. सीएम नीतीश ने सभी मृतकों के आश्रितों को तुरंत 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें. वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें.

Exit mobile version