Site icon Samagra Bharat News website

3 जुलाई से कर्नाटक हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश होंगे न्यायमूर्ति आलोक अराधे

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 1जुलाई। केंद्र सरकार ने 3 जुलाई, 2022 से प्रभावी, कर्नाटक हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस आलोक अराधे की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है।

अधिसूचना में कहा गया है कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 223 द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक अराधे को इस न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के कार्यालय के कर्तव्यों का पालन करने के लिए नियुक्त किया है। यह नियुक्ति, न्यायमूर्ति रितु राज अवस्थी, मुख्य न्यायाधीश, कर्नाटक उच्च न्यायालय की सेवानिवृत्ति के आलोक में की गयी है, जो 03.07.2022 से प्रभावी होगी।

Exit mobile version