Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर में भूस्खलन से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की, हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 1जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुरूवार 30 जुन को मणिपुर के मुख्‍यमंत्री एन. बीरेन सिंह से बात की और राज्‍य में हुए दुःखद भूस्‍खलन से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

“मणिपुर के मुख्यमंत्री श्री @NBirenSingh जी से बात की और एक दुःखद भूस्खलन से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। केन्द्र की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। मैं सभी प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं सभी घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं”

Exit mobile version