Site icon Samagra Bharat News website

संजय राउत से ईडी ने 10 घंटे तक की पूछताछ, बाहर आकर बोले शिवसेना सांसद – मैं निडर हूं..

Schloss Elmau, June 28 (ANI): Prime Minister Narendra Modi gifted Nandi-themed Dokra Art to Argentinian President Alberto Fernandez, in Schloss Elmau on Tuesday. Dokra Art is non-ferrous metal casting art using the lost-wax casting technique. (ANI Photo)

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 2जुलाई। शिवसेना नेता संजय राउत धनशोधन के मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए यहां प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुए. संजय राउत ईडी के दफ्तर से 10 घंटे से अधिक समय बाद बाहर निकले. बाहर निकलने के उन्होंने पूछताछ को लेकर बयान दिया. संजय राउत ने कहा कि एजेंसियों को कोई शंका हो तो केंद्रीय एजेंसियों के सामने जाना हमारा कर्तव्य है ताकि लोगों के मन में हमारे बारे में कोई शंका न हो. हमसे 10 घंटे तक पूछताछ की गई और हमने पूरा सहयोग किया. मैं ‘‘निर्भीक और निडर’’ हूं, क्योंकि उन्होंने ‘‘जीवन में कुछ भी गलत नहीं किया है.’’
संजोय राउत आज पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे दक्षिण मुंबई में बलार्ड एस्टेट स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे. उन्हें रात करीब 10 बजे वहां से बाहर निकलते देखा गया. केंद्रीय एजेंसी के कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी क्योंकि वहां पर बड़ी संख्या में शिवसेना के कार्यकर्ता मौजूद थे. ईडी कार्यालय तक जाने वाली सड़कों पर अवरोधक लगाए गए थे. शिवसेना सांसद के ईडी कार्यालय पहुंचने पर उन्हें गले में भगवा मफलर पहने हुए देखा गया और उन्होंने अपने वकील के साथ कार्यालय में प्रवेश करने से पहले हाथ हिलाकर अपने समर्थकों का अभिवादन किया.

यह पूछे जाने पर कि क्या यह राजनीति से प्रेरित मामला है, इस पर राउत ने कहा, ‘‘हमें बाद में यह पता चलेगा. मुझे लगता है मैं ऐसी एजेंसी के समक्ष पेश हो रहा हूं, जो निष्पक्ष है और मेरा उन पर पूरा भरोसा है.’’ इससे पहले दिन में, शिवसेना नेता ने ट्वीट किया था, ‘‘मैं आज अपराह्न 12 बजे ईडी के समक्ष पेश होऊंगा. मुझे जारी किए गए समन का मैं सम्मान करता हूं और जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करना मेरा कर्तव्य है. मैं शिवसेना कार्यकर्ताओं से ईडी कार्यालय में एकत्रित नहीं होने की अपील करता हूं. चिंता मत करिए.’’

Exit mobile version