Site icon Samagra Bharat News website

 शिअद ने एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने के लिए की घोषणा

समग्र समाचार सेवा
चंडीगढ़, 2 जुलाई। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की है। शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने चंडीगढ़ में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के बाद यह घोषणा की।

बादल ने कहा कि कुछ मुद्दों पर भाजपा से असहमति के बावजूद शिअद ने एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का समर्थन करने का फैसला किया है क्योंकि शिअद ने हमेशा समाज के वंचित और कमजोर वर्गों की वकालत की है। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार का समर्थन नहीं कर सकते।

द्रौपदी मुर्मू ने पहले शिरोमणि अकाली दल के नेताओं के साथ चंडीगढ़ में मुलाकात कर राष्ट्रपति चुनाव में उनका समर्थन मांगा था। मुर्मू ने हरियाणा बीजेपी और जेजेपी के विधायकों और सांसदों के साथ-साथ पंजाब बीजेपी के नेताओं से भी मुलाकात की।

चंडीगढ़ में हरियाणा भवन में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ और पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने उनका स्वागत किया।

Exit mobile version