Site icon Samagra Bharat News website

दिल्ली से जबलपुर जा रही स्पाइस जेट में अचानक भर गया धुआं, 5000 फीट ऊपर लोगों की अटकी सांसें…देखें वीडियो

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 2जुलाई। दिल्ली एयरपोर्ट से मध्य प्रदेश के जबलपुर के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइस जेट के विमान के केबिन में अचानक धुंआ उठने लगा. विमान जब 5000 फीट ऊपर उड़ रहा था कि अचानक केबिन में धुआं भर गया, जिसकी व जह से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. स्पाइस जेट की ओर से इसकी जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली से जबलपुर जाने वाला एक स्पाइसजेट विमान आज सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित लौट आया, जब चालक दल ने 5000 फीट से गुजरते हुए केबिन में धुआं देखा; यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया है.

न्यूज एजेंसी ANI द्वारा जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान में धुआं भरा हुआ है. अंदर बैठे यात्रियों को धुएं से काफी परेशानी हो रही है. विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्रियों को फिलहाल एयरपोर्ट पर ही रखा गया है. बताया जा रहा है कि दूसरे विमान से यात्रियों को जबलपुर भेजा जाएगा.

स्पाइसजेट के प्रवक्ता के मुताबिक फ्लाइट के टेक ऑफ करने के बाद जब विमान 5 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचा तो पायलट के केबिन में धुआं देखा गया. इसके बाद विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया.

Exit mobile version