Site icon Samagra Bharat News website

बाप-बेटे ने मिलकर बनाया विवाहिता का वीडियो, ब्लैकमेल कर 2 साल से कर रहे थे यौन उत्पीड़न

समग्र समाचार सेवा
मैसूर, 3जुलाई। कर्नाटक पुलिस ने मैसूर में एक विवाहित महिला को उसके निजी वीडियो से ब्लैकमेल करने के आरोप में पिता और पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

महिला के द्वारा मैसूर शहर में हेब्बल पुलिस से संपर्क करने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता और पुत्र की तलाश शुरू कर दी है.
मामले में हेब्बल लेआउट निवासी गोविंदराजू और उसके बेटे प्रमोद को आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने कहा कि पीड़िता आरोपी व्यक्तियों के घर के पास में रहती है.
जब पीड़िता का पति काम पर गया था, तब उन्होंने अपने मोबाइल में उसका नहाते हुए वीडियो बना लिया. आरोपी दो साल से पीड़िता को पैसे के लिए ब्लैकमेल कर रहे थे.
पुलिस ने कहा कि उन्होंने उसका यौन उत्पीड़न भी किया. उन्होंने पीड़िता को धमकी दी कि वे वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे और उसके पति को भी भेज देंगे.
पीड़िता ने पितापुत्र की धमकी और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया. पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version