Site icon Samagra Bharat News website

पंजाब के सीएम मान सरकार का कैबिनेट विस्तार कल, 5 नए मंत्री लेंगे शपथ

समग्र समाचार सेवा
चंडीगढ़, 3जुलाई। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार का कल कैबिनेट विस्तार होगा। कल शाम को पंजाब सरकार में नए मंत्रियों को राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी। जानकारी है कि पंजाब में दूसरी बार विधायक बने अमन अरोड़ा का मंत्री बनना तय है।

इसके अलावा अमृतसर से डॉ. इंद्रबीर निज्झर को भी मंत्री बनाया जा सकता है। कुल 5 मंत्री शपथ लेंगे। इनमें दूसरी बार विधायक बने प्रो. बलजिंदर कौर या सर्वजीत माणुके को भी मंत्री बनाया जा सकता है। एक महिला मंत्री को मंत्रीमंडल में शामिल किया जाना तय है।

अमृतसर से मंत्री बनाए जा रहे डॉ. इंद्रबीर निज्झर को सेहत मंत्रालय दिया जा सकता है। सीएम भगवंत मान के पास अभी 28 विभाग हैं। ऐसे में लोकल गवर्नमेंट के अलावा कई अहम मंत्रालय नए बनने वाले मंत्रियों को सौंपे जा सकते हैं।

बता दें कि अभी सरकार में मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत 10 मंत्री हैं। आम आदमी पार्टी ने सरकार बनने पर CM के अलावा 10 मंत्री बनाया था। हालांकि इनमें शामिल डॉ. विजय सिंगला को करप्शन केस में बर्खास्त कर दिया गया।

Exit mobile version