Site icon Samagra Bharat News website

कानपुर हिंसा का मुख्य आरोपी बिल्डर हाजी वासी गिरफ्तार, पुलिस ने लगाया है ये आरोप

समग्र समाचार सेवा
कानपुर, 5जुलाई। उत्तर प्रदेश स्थित कानपुर में बीते महीने हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने आरोपी बिल्डर हाजी वासी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोप है कि हाजी वासी कानपुर हिंसा मामले में मुख्य फाइनेंसर है. पुलिस हिंसा मामले में कई दिनों से आरोपी बिल्डर हाजी वासी की धरपकड़ कर रही थी. बता दें कि रविवार को आरोपी बिल्डर हाजी वासी के बेटे रहमान को पुलिस ने गिरफ्तार और फिर कोर्ट ने उसे जेल भेजा.
कानपुर में बीते तीन जून को हुई हिंसा मामले में मुख्य फाइनेंसर मुख्तार बाबा पर पुलिस प्रशासन अपना शिकंजा कसते हुए नजर आ रही है. कानपूर बवाल में पंद्रह दिनों में 60 गिरफ्तारियां हो चुकी है. पुलिस ने बताया कि आरोपी मुख्तार बाबा समेत चार आरोपियों की जेल बदली जा सकती है. इस संबंध में जेल प्रशासन ने शासन को पत्र भेजा है. जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर का कहना है कि शहर में कई दुकानों के सैम्पल लिए गए थे. उनमे जिनके फेल हुए उसको सील किया गया है. बाकी के सैंपल लेकर आगरा जांच को भेज रहे हैं. उसकी रिपोर्ट आने के बाद उन पर भी कार्रवाई की जाएगी.
दरअसल 3 जून को जुमे की नमाज के बाद कानपुर शहर की नई सड़क में जमकर बवाल हुआ था. इस दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ कानपुर में ही थे. पत्थरबाजी, फायरिंग और बमबाजी के बीच शहर के माहौल को बिगाड़ने की पूरी साजिश रची गई थी. दिन बढ़ते गए और एक-एक कर मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी से लेकर 59 लोग गिरफ्तार कर लिए गए, जिनमें कई सफेदपोश भी बेनकाब हुए.

Exit mobile version