Site icon Samagra Bharat News website

 बस एक नंबर डॉयल करके SBI के इन सर्विसेज का घर से ही ले सकते है लाभ, यहां जानें कैसे

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 5जुलाई। कोविड महामारी के दौरान हर कोई घर बैठे ही अपना सारा काम कराना चाहते है जैसा कि पहले ही घर का सारा समान होम डिलीवरी और ऑनलाईन शापिंग जैसी सुविधाओं का फायदा लोग उठा रहे है। ठीक वैसे ही लोग बैंक का काम भी घर से ही करना चाहते है ताकि उन्हें बैंक के चक्कर ना काटना पड़े. हालांकि बैंकों की तरफ से ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा चीजें डिजिटल तौर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है. इससे ग्राहकों का समय भी बचता है और बैंक के कर्मचारियों पर काम का दबाव भी कम पड़ता है. अब देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए नया टोल फ्री नंबर जारी किया है. इस नंबर के जरिए ग्राहक बैंक जुड़ी कई सुविधाओं का लाभ घर बैठे ले सकेंगे. टोल फ्री नंबर का फायदा वही ग्राहक उठा सकते हैं जिनका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है. इस बारे में SBI ने एक ट्वीट के जरिए जानकारी भी दी है और यह भी बताया है कि ग्राहक किन-किन सुविधाओं का लाभ इस टोल फ्री नंबर के जरिए ले सकते हैं.
खास बात यह है कि कि अब रविवार या छुट्टियों वाले ऐसे दिन जब बैंक बंद रहता है उन दिनों भी ग्राहक टोल फ्री नंबर के जरिए बैंकिंग सर्विस का फायदा ले पाएंगे. इसके लिए SBI ने दो नए टोल फ्री नंबर जारी किए हैं. आप भी यदि SBI कस्टमर है तो आपको दोनों टोल फ्री नंबर 1800-1234 और 1800-2100 नोट कर लेना चाहिए. यही वो टोल फ्री नंबर हैं जिन पर कॉल करके आप SBI की बैंकिंग सुविधा का लाभ घर बैठे ले पाएंगे.

इन टोल फ्री नंबर के जरिए बैंक से जुड़ी सर्विस का फायदा उठाने के लिए आपका ये नंबर बैंक में रजिस्टर्ड होना चाहिए. इसके बाद आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल फोन से बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर आप इन सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं-

अकाउंट में बैलेंस जान सकते हैं.
पिछले 5 ट्रांजैक्शन की जानकारी.
ATM कार्ड ब्लॉक करना और डिस्पैच होने की जानकारी.
चेकबुक के डिस्पैच का स्टेटस.
TDS डिटेल और मेल के जरिए डिपॉजिट इंट्रेस्ट सर्टिफिकेट.
पुराना ATM ब्लॉक कराने के बाद नए ATM के रिक्वेस्ट कर सकेंगे.
इसके अलावा यदि आपका ATM कार्ड नया आया है तो इन्हीं टोल फ्री नंबर के जरिए आप पिन भी जेनरेट करा सकते हैं.

Exit mobile version