Site icon Samagra Bharat News website

यूपी: समाजवादी पार्टी ने शुरू किया सदस्यता अभियान, कहा-

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 5 जुलाई। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ में पार्टी के सदस्यता अभियान का आगाज़ किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने बताया कि यह सदस्यता अभियान यूपी के तमाम जनपदों, मंडलों और तहसील स्तर पर चलेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘हम आने वाले दिनों में जानकारी देंगे कि कितने सदस्य बने हैं।
पार्टी ने इस अभियान को वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में “लोकतंत्र बचाने के लिए, सपा के सदस्य बनें” के नारे के साथ शुरू किया गया था।

पार्टी नेताओं के अनुसार, सदस्यता अभियान 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के आधार को मजबूत करने का एक प्रयास है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा ने 111 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा और उसके सहयोगियों ने 273 सीटें जीती और सत्ता बरकरार रखी।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसके साथ ही कहा, ‘कांग्रेस जब दिल्ली में थी तब वह विपक्ष के पीछे ED, CBI लगाती थी और उसी रास्ते पर भाजपा है। महाराष्ट्र में उन्होंने (भाजपा ने) स्वीकार कर लिया कि वहां ED सरकार है। ED सरकार मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में भी है। भाजपा इन संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।’

बता दें कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इससे पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर सभी युवा संगठनों, महिला सभा और अन्य सभी प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, सहित राष्ट्रीय तथा राज्य कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया था। ऐसे में माना जा रहा कि सपा इस सदस्यता अभियान के पूरा होने के बाद अपनी सभी कार्यकारिणी का नए सिरे से विस्तार करेगी।

Exit mobile version