Site icon Samagra Bharat News website

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में एक के बाद एक भूकंप के झटको से हिली धरती, 4.6 नापी गई तीव्रता

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6जुलाई। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में सोमवार और मंगलवार के बाद बुधवार की सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गए. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार अंडमान सागर इलाके में सुबह 5.56 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गए. हालांकि जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई है. इससे पहले मंगलवार को आए भूकंप की तीव्रता 5.0 थी. वहीं, सोमवार दोपहर करीब 3.02 मिनट पर पोर्ट ब्लेयर से 256 किमी दक्षिण पूर्व में जो भूकंप आया था उसकी तीव्रता 4.4 दर्ज की गई थी.

Exit mobile version