Site icon Samagra Bharat News website

5 जुलाई 2022 को राष्ट्र हित मंच की बैठक आयोजित, राष्ट्रहित में किए कार्यों के बारे में हुई चर्चा

समग्र समाचार सेवा
सोनीपत, 6 जुलाई। 5जुलाई को मंच का सदस्यता अभियान शुरू किया गया है। जिसमे मासिक और वार्षिक सदस्य बनाए जायेंगे । सभी सम्मानित जिला अध्यक्ष और सदस्यों से अपील गई है कि अपने अपने जिलों में सदस्यता अभियान शुरू करे।
राष्ट्र हित मंच शहीद परिवारों की मदद के लिए हमेशा तैयार है। गरीब बच्चो की शिक्षा के लिए मंच हमेशा अपना योगदान करता रहता है।
मीटिंग में अनिल कौशिक जी को रोहतक से जिला अध्यक्ष और ओमप्रकाश शर्मा जी को भिवानी से जिला अध्यक्ष बनाया गया है।रेवाड़ी से युवा जिला अध्यक्ष संजीव जी को बनाया गया, मीटिंग में मंच के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष पं परशुराम गौड़, अनुशासन कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष देहली से राजबाला जी
रोहतक जिला अध्यक्ष अनिल कौशिक जी, सोनीपत जिला अध्यक्ष श्री जगदीश चहल जी, देहली से पूजा जी, रविंद्र शर्मा जी भुर्री से, मोनू शर्मा, दीपांशु जी, ओर सम्मानित सदस्यो ने भाग लिया।

Exit mobile version