Site icon Samagra Bharat News website

पीएम मोदी ने दलाई लामा को उनके 87वें जन्मदिन पर दी बधाई

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दलाई लामा को उनके 87वें जन्मदिन पर फोन पर बधाई दी।

उन्होंने दलाई लामा की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी प्रार्थना की।

पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “आज पहले फोन पर परम पावन दलाई लामा को 87वें जन्मदिन की बधाई दी। हम उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते हैं।”

बता दें कि 1959 में चीन से भागने के बाद दलाई लामा भारत में निर्वासन में रह रहे हैं। उन्हें दुनिया के सबसे सम्मानित आध्यात्मिक नेताओं में से एक माना जाता है।

Exit mobile version