Site icon Samagra Bharat News website

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान होंगे शिखर धवन, रवींद्र जडेजा बने उपकप्तान

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6जुलाई। बीसीसीआई ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुनी 16 सदस्यीय टीम का कप्तान नियुक्त किया। वहीं स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा टीम के उपकप्तान होंगे। वर्कलोड मैनेजमेंट की नीति को बरकरार रखते हुए बोर्ड ने स्थाई कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, रिषभ पंत, जसप्रीत बुमराह को आराम दिया है.

रोहित, कोहली और पंत के बिना शीर्ष क्रम बल्लेबाजी का जिम्मा कप्तान धवन के साथ युवा बल्लेबाजों रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव पर होगा. वहीं उप कप्तान जडेजा आक्रामक बल्लेबाज दीपक हुड्डा के साथ मिलकर निचला क्रम संभालेंगे.

पंत की गैरमौजूदगी में ईशान किशन और संजू सैमसन को वनडे टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर चुना गया है. दोनों बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले सीमित ओवर फॉर्मेट में अपनी प्रतिभा साबित करना चाहेंगे.

तेज गेंदबाजी अटैक की अगुवाई शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज करेंगे, जिन्हें युवा खिलाड़ियों आवेश खान प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह का साथ मिलेगा।

सीनियर गेंदबाज युजवेंद्र चहल अपने साथी कुलदीप यादव के बिना स्पिन अटैक संभालेंगे। दूसरे छोर पर उन्हें ऑलाउंडर जडेजा और अक्षर पटेल का साथ मिलेगा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया वनडे टीम: शिखर धवन (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह

Exit mobile version