Site icon Samagra Bharat News website

 दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी-बिहार में कब होगी बारिश, यहां जानें मौसम अपडेट

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6जुलाई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई जहां भारी बारिश से बेहाल वहीं देश के अधिकतर राज्यों में अच्छी बारिश का इंतजार है. दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने कुछ करवट बदली मगर गर्मी ने दोबारा लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया. हालांकि मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि देश के अधिकतर राज्यों में जल्द मौसम बदलने वाला है. इसके मुताबिक आज बुधवार को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के तमाम इलाकों में आज बारिश का पूर्वानुमान है. इन राज्यों के कुछ इलाकों में भारी बारिश भी दर्ज की जा सकती है.
इसी तरह पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के अलावा पश्चिम उत्तर प्रदेश में तराई क्षेत्रों के कुछ इलाकों में आज बारिश होगी. इनमें जालंधर, अमृतसर, पठानकोट, करनाल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुना नगर, चंडीगढ़ शामिल हैं. इसी तरह राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में आज बारिश का पूर्वानुमान है. इनमें पानीपत और करनाल शामिल हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, मेरठ, बागपत, नजीबाबाद और बरेली में बारिश का पूर्वानुमान है. इसी तरह राजस्थान के दक्षिणी भागों में कोटा, भीलवाड़ा, उदयपुर, जोधपुर, जैसलमेर के अलावा अन्य कुछ भागों में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है.
पूर्वानुमान है कि बिहार के तराई क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है. झारखंड में भी अभी बारिश का पूर्वानुमान है. हालांकि इस बीच पश्चिम बंगाल के गंगीय इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा. पूर्वोत्तर भाग असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश होगी. नागालैंड, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश की संभावना दिखाई दे रही है. इधर ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र ऐसे क्षेत्र हैं जहां मानसून सबसे ज्याद उग्र है. बारिश मुंबई में खूब कहर बरपा रही है.

भारतीय मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए महाराष्ट्र में अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज बुधवार को भी मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी. अधिकारियों को सावधानी बरतने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कोई जान-माल का नुकसान ना हो.

Exit mobile version