Site icon Samagra Bharat News website

काली पोस्टर विवाद के बाद अब भगवान शिव का विवादित बैनर वायरल, हिंदू संगठनों ने जताई कड़ी आपत्ति

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 7जुलाई। जहां एक तरफ भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के एक बयान ने सारी दुनिया को हिला कर रख दिया और उनके विरोध में देश भर में मनचाहा हत्या और तोड़- फोड़ जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ देश में एक के बाद एक देवी-देवाताओं को निशाना बनाकर उनपर विवादित बयान और टिप्पणियां की जा रही है। कभी ज्ञानव्यापी मंदिर को लेकर विवादित बयान तो कभी शिवलिंग को लेकर विवादित बयान देने से ना ही कोई कुछ राजनेता पीछे हटते है ना ही समाज का एक विशेष हिस्सा….हैरानी की बात तो यह कि अगर इसी तरह की कोई टिप्पणी अन्य धर्म विशेष के लिए अगर की जाती है तो देश भर में हाहाकार मच जाता है..खून की नदियां तक बह जाती है।

हालांकि नूपुर शर्मा द्वारा दिया गया बयान ऐसे ही कुछ विवादित टिप्पणियों के बाद ही दिया गया लेकिन उस बयान ने कितनी जिंदगियां ले ली। अब इस मुद्दे को छोड़ देश के कई फिल्म निर्माता ने पहले ही कई बार हिन्दू देवी देवताओं का अपमान किया जिसको तमाम हिन्दी फिल्मों में देखा जा सकता है।

इनको अनदेखा करने का परिणाम यह है कि अब कोई भी हिन्दू देवी देवताओं को कुछ भी कहकर निकल जाता है और देश की आम जनता हाथ पर हाथ रखें बैठी रहती है…ना ही इस पर किसी प्रशासनिक अधिकारी द्वारा एक्शन लिया जाता है ना ही कोई राजनेता इसकी निंदा करता है ना ही कोई विशेष समुदाय इस पर कोई टिप्पणी करता है।

अब एक तरफ डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर को लेकर विवाद अभी थमा भी नहीं है कि अब भगवान शिव को सिगरेट पीते हुए एक बैनर कन्याकुमारी में लगाया गया है। इस पोस्टर में भगवान शिव को सिगरेट जलाते हुए एक बैनर लगाया गया है। हालांकि पुलिस ने बैनर लगाने वाले लोगों को थाने बुलाया और चेतावनी दी है और विवाद बढ़ने पर पुलिस ने बैनर को हटा दिया है।

सोशल मीडिया पर इस बैनर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसके बाद हिंदू संगठनों ने इसे लेकर नाराजगी जताई है। ये बैनर कन्याकुमारी जिले के थिंगल नगर के पास आरोग्यपुरम में लगाया गया था। यहां दो दिन पहले एक शादी हुई थी, जिसमें दूल्हे प्रतीश को बधाई देने के लिए उसके दोस्तों ने दो जगहों पर विवादित बैनर लगा दिए।
एक बैनर में नवविवाहित जोड़े को उनके दोस्तों द्वारा बधाई दी जा रही है, जबकि दूसरे बैनर में भगवान शिव को सिगरेट जलाते हुए दिखाया गया है। इस बैनर पर प्रतीश के दोस्तों की सलाह भी लिखी गई है, जिसमें लिखा गया है कि लड़कों अपने बाल बहुत छोटे रखने चाहिए, ताकि उनकी पत्नी उन्हें खींच न सके।

Exit mobile version