Site icon Samagra Bharat News website

 कोविड अपडेट : शुक्रवार को देश में मिले 18 हजार 840 नए मामले, एक्टिव केस पहुंचे सवा लाख के पार

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9जुलाई। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 18 हजार 840 नए मामले आने से देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 25 हजार 28 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, 43 और मरीजों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5 लाख 25 हजार 386 हो गई है. एक्टिव मरीजों की संख्या में एक दिन में 2693 मामलों की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.29 प्रतिशत है.
वहीं कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.51 फीसदी है. आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 4.14 प्रतिशत दर्ज की गयी जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.09 प्रतिशत है. इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 29 लाख 53 हजार 980 हो गई जबकि मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है. देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 198.65 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है.

Exit mobile version