Site icon Samagra Bharat News website

दिल्ली-एनसीआर में आज बरसेंगे बादल, जानें- देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9जुलाई। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आज से अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है. विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों, हरियाणा-पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान में अगले तीन से पांच दिनों तक भारी बारिश होगी. इन राज्यों में 64.5 मिमी से 114.6 बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज के साथ बारिश होने के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है. दिल्ली में आज अधितकतम तापमान 37 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह 69 बादल छाए हुए. दिल्ली में शुक्रवार को अधितम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जोकि सामान्य से दो डिग्री अधिक है. वहीं न्यूनतम 20.9 डिग्री दर्ज हुआ.
मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है. वहीं, केरल में भी अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना है. राज्य के लगभग सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है. इससे पहले शुक्रवार को भी केरल में भारी बारिश हुई. गुजरात में भी शुक्रवार को हुई भारी बारिश से जलस्तर बढ़ने से जूनागढ़ में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं.
उत्तराखंड मौसम विभाग ने 9 जुलाई को पौड़ी और नैनीताल जिले में भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं, विभाग ने देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, चंपावत, उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उधर, जिलाधिकारी पिथौरागढ़ और पौड़ी ने जिलों में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए कल सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं.

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, प्रदेश के अधिकांश जिलों में 9 जुलाई को बारिश की एक्टिविटी बढ़ जाएगी और ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा देखने को मिलेगी. पौड़ी और नैनीताल जिले में भी भारी से भारी बारिश की संभावनाएं हैं। आगामी 24 घंटों में 21 सेंटीमीटर से अधिक बारिश देखने को मिल सकती है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. मौसम विभाग ने नदी नालों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा है.

Exit mobile version