Site icon Samagra Bharat News website

 पटना के महापौर प्रत्याशी बिट्टू सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

समग्र समाचार सेवा
पटना, 9जुलाई। पटना नगर निगम के महापौर प्रत्याशी रितेश रंजन सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उनसे मार्गदर्शन तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन के पूर्व संध्या पर उन्होंने शुभकामनाए तथा बधाई भी अर्पित की।

उन्होंने कहा कि हम सबों के प्रेरणा स्रोत एवं देश की रक्षा-सुरक्षा प्रणाली को नई दिशा एवं दशा प्रदान करने वाले तथा देश के विकास एवं मजबूती में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अभिभावक समान आदरणीय राजनाथ सिंह जी से आज नई दिल्ली में आत्मीय भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि अपने राजनीतिक जीवन के क्रम में कई बार पूर्व में भी उन्हें वरिष्ठ राजनीतिज्ञ एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सान्निध्य तथा आशीर्वाद का सुअवसर प्राप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि आज देश के रक्षा का दारोमदार हमारे नेता राजनाथ सिंह के सुरक्षित हाथों में है।उन्होंने कहा कि देश के रक्षा प्रणाली में हुए अब तक के आमूलचूल विकास का श्रेय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जाता है। इस आत्मीय मुलाकात के बाद उनका दृढ़ निश्चय एवं राजधानी पटना के सर्वांगीण विकास का संकल्प और मजबूत हुआ है।

Exit mobile version