Site icon Samagra Bharat News website

राजा भैया ने किया एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन, डिनर पार्टी में भी पहुंचे

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9जुलाई। आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित कर बीजेपी ने विपक्षी एकता में दरार पैदा कर दी है. यूपी में बसपा के बाद अब रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकत्रांत्रिक ने द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देने की घोषणा की है. राजा भैया का कहना है कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाना अच्छी बात है. इसके लिए वे पीएम मोदी को धन्यवाद करते हैं. इसी वजह से भाजपा के साथी दल और जो दल साथ नहीं हैं वह भी उनका समर्थन कर रहे हैं

राजा भैया ने कहा कि उनकी पार्टी के विधायक द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करेंगे. यूपी विधानसभा में राजा भैया की पार्टी के सिर्फ दो विधायक हैं. प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा से राजा भैया खुद विधायक हैं. बता दें कि शुक्रवार रात को मुख्यमंत्री आवास पर द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में डिनर पार्टी रखी गई थी. डिनर पार्टी में सीएम योगी के साथ एनडीए गठबंधन के सभी दल भी शामिल हुए. इसके अलावा सपा गठबंधन में शामिल सुभासपा और शिवपाल यादव भी पहुंचे. डिनर पार्टी में राजा भैया के साथ ही बसपा के एक मात्र विधायक उमाशंकर सिंह भी शामिल हुए.

Exit mobile version