Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री मोदी ने अर्थशास्त्री निकोलस स्टर्न से की मुलाकात

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के अर्थशास्त्र के प्रोफेसर लॉर्ड निकोलस स्टर्न से मुलाकात की। दोनों गणमान्य व्यक्तियों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

लॉर्ड निकोलस स्टर्न के एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

“लॉर्ड निकोलस स्टर्न से मिलकर और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करके खुश हूं। पर्यावरण के प्रति उनका जुनून और नीति संबंधी मुद्दों की बारीक समझ सराहनीय है। वे भारत के प्रति आशावादी भी हैं और 130 करोड़ भारतीयों के कौशल पर भरोसा करते हैं।”

Exit mobile version