Site icon Samagra Bharat News website

चीन और रक्षा से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सामने रखीं ये 5 मांगें

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 11जुलाई। कांग्रेस ने एक बार फिर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है. एक बार फिर कांग्रेस ने मोदी सरकार की चीन नीति को लेकर सरकार को खरी-खोटी सुनाई है. कांग्रेस का कहना कहना है कि चीन को लेकर भारत सरकार की भाषा कमजोर हो चुकी है. ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा चीन की आंखों में आंखें डालकर बातें करने की बात करते हैं. पीएम मोदी का 56 इंच का सीना वाला बयान खासा मशहूर है, जिसमें वह दुश्मनों के सामने डठकर खड़े होने की बात करते हैं. लेकिन कांग्रेस को लगता है कि चीन के सामने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार झुक रही है.
कांग्रेस का कहना है कि भारत सरकार की चीन को लेकर भाषा कमजोर पड़ चुकी है. यही नहीं कांग्रेस ने कहा कि चीन को लेकर प्रधानमंत्री के सहमे हुए बयान से हम चिंतित हैं. कांग्रेस ने पूछा ‘न कोई हमारी सीमा में घुसा है, न घुस सकेगा…’ क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बी अपने इस बयान पर कायम हैं?
कांग्रेस नेता गौरव गोगोई का आरोप है कि चीनी सेना हमारी जमीन पर बैठी हुई है और केंद्र सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए है. उन्होंने कहा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बार-बार प्रधानमंत्री जी से इसीलिए कहते हैं कि डरो मत. इसी के साथ उन्होंने मोदी सरकार से कांग्रेस की पांच मांगें भी दोहराईं.

Exit mobile version