Site icon Samagra Bharat News website

 प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात के लिए आमंत्रित किए देशवासियों के विचार

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 15जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 31 जुलाई, 2022 को सुबह 11 बजे प्रसारित होने वाले मन की बात के आगामी एपिसोड के लिए लोगों से विचार और सुझाव आमंत्रित किये हैं। विचारों को मायगॉव, नमो ऐप पर साझा किया जा सकता है या 1800-11-7800 नंबर डायल करके संदेश रिकॉर्ड किये जा सकते हैं।

मायगॉव आमंत्रण को साझा करते हुए, प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

“क्या आपके पास इस महीने के मन की बात कार्यक्रम के लिए इनपुट हैं, जो 31 तारीख को प्रसारित होगा? मैं उन्हें सुनने के प्रति आशान्वित हूं … उन्हें मायगॉव या नमो ऐप पर साझा करें। 1800-11-7800 डायल करके अपना संदेश रिकॉर्ड करें।

Exit mobile version