Site icon Samagra Bharat News website

 प्रधानमंत्री मोदी ने के. कामराज को उनकी जयंती पर याद किया

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 15जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री के. कामराज को उनकी जयंती पर याद किया है। श्री मोदी ने कहा कि श्री के. कामराज ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अमिट योगदान दिया और उन्होंने एक दयालु प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई थी।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

“श्री के. कामराज जी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूँ। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अमिट योगदान दिया और उन्होंने एक दयालु प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनायी थी। उन्होंने गरीबी और मानव पीड़ा को कम करने के लिए कड़ी मेहनत की। उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार पर भी ध्यान केंद्रित किया।”

Exit mobile version